#AdivasiAwaaz is a project by Adivasi Lives Matter (ALM) and Prayog, CG to help the Adivasi (Indigenous) youth of India assert their identities through digital stories to preserve, promote and amplify Adivasi identity.
एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की नृशंस हत्या ने आदिवासी समाज को गहरे सवालों के सामने खड़ा कर दिया है। यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि आदिवासी स्वशासन, जल, जंगल, ज़मीन और परंपरागत संस्थाओं पर बढ़ते दबाव का संकेत मानी जा रही है। सोमा मुंडा शिक्षा, सामाजिक चेतना और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक थे। उनकी शहादत स्वशासन व्यवस्था के भविष्य, सुरक्षा और अस्तित्व को लेकर चिंता और प्रतिरोध दोनों को तेज करती है।